फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कैबिनेट की बैठक में  25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण; जवानों को भी फायदा

Tue, 22 Oct 2024 07:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की, जिसमें 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम के पुनर्निर्माण के साथ-साथ बिहार पुलिस के जवानों की सुविधाएं बढाई गई हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार की कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें पटना के राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माणके साथ-साथ होमगार्ड के जवानों को राहत देने के साथ-साथ कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी है। होमगार्ड के जवानों को बिहार पुलिस के अराजपत्रित कर्मियों की भांति अवकाश के दिनों में काम करने पर मानदेय के अलावे उन्हें एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही जवानों को 20 दिनों के क्षतिपूर्ति अवकाश की अनुमान्यता प्रदान की गई है।

विज्ञापन


मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण
बिहार सरकार ने राजेंद्र नगर स्थित मोइनुलहक स्टेडियम को पुनर्निर्माण के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए कैबिनेट में आज एमओयू साइन करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


             

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें