फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सोनपुर हाईवे पर हादसे में दो लोगों की मौत, ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े; दो की हालत गंभीर

Mon, 09 Dec 2024 01:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे दोनों युवक के शव को कार से निकालने में प्रशासन को दो घंटे से ऊपर का समय लगा। कार की स्थिति देखकर लोग आश्चर्यचकित है। सड़क पर कार के कल-पुर्जा बिखरे हुए मिले।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना सोनपुर हाईवे पर हुई। बताया गया है कि मृत युवक ने सात दिसंबर को काले रंग की सेकंड हैंड वर्ना कर खरीदी थी। सोमवार अहले सुबह सोनपुर बाईपास पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कर ने ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार का परखच्चे उड़ गए। कार में आगे की सीट पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दो युवकों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे दोनों युवक के शव को कार से निकालने में प्रशासन को 2 घंटे से ऊपर का समय लगा। इसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार की स्थिति देखकर लोग आश्चर्यचकित है। सड़क पर कार के कल-पुर्जा बिखरे हुए हैं। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ट्रक से टक्कर लगते ही तेज धमाका हुआ। जब स्थानीय मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के पूरी तरीके से परखच्चे उड़े हुए थे। वह स्थानीय लोगोंथाने को भी इसकी सूचना दी गई।पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी से शवों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कार की रफ्तार काफी अधिक थी। घटना के बाद मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृत युवकों की पहचान सोनपुर के पहलेजा थानांतर्गत कश्मर गांव के रहने वाले जीतू और अजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें