फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna Airport: दिल्ली से शिलांग जा रहे विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, इस वजह से टूट गई विंडशील्ड

Mon, 09 Dec 2024 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना एयरपोर्ट प्रशासन की मानें तो स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 की सुरक्षित लैडिंग करवा ली गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। यह फ्लाइट दिल्ली से शिलांग जा रही थी। चिड़िया के टकरने के कारण पायलट का विंडशील्ड टूट गई। इस कारण विमान का संतुलन गड़बड़ाने लगा। खतरे को देखते हुए विमान को पटना डायवर्ट किया गया। पायलट ने फौरन पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी। बताया जा रहा है कि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 में 80 पैसेंजर मौजूद थी। 

विज्ञापन


SG 2950 की सुरक्षित लैडिंग करवा ली गई
पटना एयरपोर्ट के निदेशक आंचल प्रकाश ने कि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या SG 2950 की सुरक्षित लैडिंग करवा ली गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। दिल्ली-शिलांग फ्लाइट में तकनीकी समस्या आ गई थी। इसके कारण जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (पटना एयरपोर्ट) पर डायवर्ट किया गया। सोमवार सुबह 8.52 बजे सुरक्षित रूप से उतर गई। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालात सामान्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें