फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गांधी मैदान में NDA का शक्ति प्रदर्शन, शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल विस्तार 7 को; पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Tue, 05 May 2026 08:20 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : गांधी मैदान में शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को होना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए शक्ति प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन
गाँधी मैदान में तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार फिर एक बड़े सियासी फेरबदल का गवाह बनने जा रहा है। एनडीए की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण 7 मई को होना है जिसकी तैयारी की जा रही है। पटना के गांधी मैदान में जहां एक ओर शपथ ग्रहण और कैबिनेट विस्तार की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांधी मैदान में आमलोगों की इंट्री बंद कर दी गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-BPSC 72th Exam: बीपीएससी 72वीं में राजस्व अधिकारी के 365 पद, DSP-SDO के कितने पदों पर निकली वैकेंसी?

 

गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI
यह खबर भी पढ़ें-Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद

नए चेहरों को मिलेगी जगह 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने जा रहे इस नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिलने की चर्चा चल रही है। राज्यपाल सय्यद अता हसनैन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। लेकिन इस समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वाले हैं।  इनके अलावे इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तीन बड़े-बड़े मंच बनाए जा रहे हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ-साथ मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले वह सभी विधायक मौजूद होंगे। दूसरे मंच पर एनडीए के विधायक और एमएलसी के साथ अन्य बड़े-बड़े नेता रहेंगे, जबकि तीसरे मंच पर संगीत का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

हेलीपैड का हो रहा निर्माण - फोटो : अमर उजाला
तीन हेलीपेड का हो रहा निर्माण 
तीन बड़े-बड़े पंडाल के साथ-साथ तीन हेलीपेड भी बनाए जा रहे हैं। यानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के अलावे अन्य बड़े नेता सीधे गाँधी मैदान में ही उतरेंगे। इसके लिए तीन बड़े-बड़े हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। तीनों हेलीपैड सौ-सौ फीट डायामीटर का होगा। इसके अलावे ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किए जाएंगे। साथ ही ख़ास मार्ग पर परिचालन प्रतिबंधित रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें