फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांका में सड़क हादसा: तेज रफ्तार गैस ट्रक की चपेट में आकर आशा कार्यकर्ता की मौत, पति घायल

Tue, 22 Jul 2025 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Bihar: मंजू देवी अपने पति नवीन यादव के साथ बाइक से बाराहाट की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे बांका गेस्ट हाउस के पास पहुँचे, गैस सिलेंडर से लदा एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजू देवी ट्रक के नीचे आ गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह बांका शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आशा कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान बेलहर प्रखंड के घसिया गांव निवासी मंजू देवी के रूप में की गई है।

मंजू देवी अपने पति नवीन यादव के साथ बाइक से बाराहाट की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे बांका गेस्ट हाउस के पास पहुँचे, गैस सिलेंडर से लदा एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मंजू देवी ट्रक के नीचे आ गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में नवीन यादव घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: ईंट-भट्टों पर कार्यरत बच्चों की मुक्ति के लिए चलेगा अभियान, बाल श्रम कराने पर होगी दो साल तक की सजा

घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो गए और ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बांका शहर में गैस सिलेंडर लदे ट्रकों का अनियंत्रित और तेज़ रफ्तार से परिचालन आम हो गया है, जिससे अक्सर जानलेवा हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे भारी वाहनों के प्रवेश और संचालन पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें