फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: चाचा-भतीजे की मौत, तीन मजदूर बाल-बाल बचे; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 21 Jul 2025 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोराडीह थाना क्षेत्र के पितनागांव के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मजदूरी के लिए मिक्सर मशीन वाली गाड़ी पर सवार होकर काम पर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मिक्सर गाड़ी पलट गई और उसमें सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान लोदीपुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी लड्डू यादव (50) और उनके भतीजे प्रदीप यादव (32) के रूप में हुई है। लड्डू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप यादव ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में गाड़ी में सवार अन्य तीन मजदूरों की जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज में राजद के निर्वाचन पदाधिकारी की फिसली जुबान, सीएम नीतीश को बताया दिमागी रूप से बीमार

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि उसका चालक फरार हो गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक प्रदीप यादव की पत्नी शेपु देवी ने बताया कि सोमवार को सावन की दूसरी सोमवारी थी। प्रदीप ने कहा था कि मजदूरी से पैसे मिलेंगे तो व्रत के लिए फल लेकर आएंगे, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया। प्रदीप अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। परिजनों और ग्रामीणों ने सरकार से आर्थिक सहायता और दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें