फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur: दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक की कनपटी पर मारी गोली, घटना के बाद इलाके में दहशत; पुलिस ने खंगाले CCTV

Sat, 25 May 2024 01:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur: भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी के समीप 10:00 बजे के करीब बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली स्थानीय निवासी महेंद्र शाह के 36 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार उर्फ मोती शाह को गोली मारी गई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक घर के पास की गली में खड़ा था, तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने फायरिगं कर दी। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी और इशाकचक थाना प्रभारी उत्तम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल घायल के परिजनों से पूछताछ की जारी है।

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जबकि एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपित के ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गोली लगने के पश्चात घायल को आनन फानन में जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें