फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में निजी कंपनी के मीटर रीडर की सड़क दुघर्टना में मौत, परिजनों में छाया मातम

Wed, 22 Feb 2023 10:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। तभी उसकी टक्कर एक बाइक सवार से हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मायागंज अस्पताल के बाहर खड़े परिजन और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर के अलीगंज बाउंसी सड़क मार्ग पर दो बाइक सवारों के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान शैलबाघ अलीगंज निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। मृतक व्यक्ति पिछले आठ सालों से मेगा कैलिबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मीटर रीडर का काम करते थे।

विज्ञापन




घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि पंकज रोज की तरह सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। तभी उसकी टक्कर एक बाइक सवार से हो गई। उसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंकज के सर में गंभीर चोट लगी है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के सुपरवाइजर भी मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से संवेदना प्रकट की है। साथ ही कंपनी की तरफ से मुआवजा देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें