फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ताजिया जुलूस के दौरान बम फोड़ने से दूसरे समुदाय की लड़की हुई घायल; गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

Sat, 29 Jul 2023 03:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के नवगछिया बाजार में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकालने के दौरान मुस्लिम पक्ष द्वारा बम फोड़ने से दूसरे समुदाय की एक लड़की घायल हो गई। इससे घायल लड़की के परिजनों और स्थानीयों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस के समझाने पर वे पुलिसकर्मियों से भी उलझते नजर आए।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगों ने मौके से पुलिस को भी खदेड़ दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया बाजार में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकालने के दौरान मुस्लिम पक्ष के द्वारा बम फोड़ने से दूसरे समुदाय की लड़की घायल हो गई। उसके बाद घायल लड़की के परिजन और स्थानीय सड़क जाम कर जमकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची नवगछिया थाना पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग किसी की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि प्रशासन ने हंगामा करने वाले पक्ष के एक युवक को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस का घेराव कर लिया और युवक को अपने साथ भगा ले गई। वहीं, मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद है। वहीं, बताया जा रहा है कि घायल लड़की का एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें