फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में NEET छात्रा दुष्कर्म-मृत्यु मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा, फूंका पुतला

Tue, 10 Feb 2026 08:14 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हुई मौत के विरोध में भागलपुर के समाहरणालय चौक पर भारतीय मानवाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हुई मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है। इस घटना ने पूरे सिस्टम की नाकामी, लापरवाही और कथित साजिश पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां पुलिस, एसआईटी और गृह विभाग मामले की सच्चाई तक पहुंचने में जुटे हैं, वहीं देशभर में इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी कड़ी में भागलपुर के समाहरणालय चौक पर भारतीय मानवाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंका 
प्रदर्शन के दौरान भारतीय मानवाधिकार पार्टी के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित नजर आए और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें: बिहारी बिगहा गांव में नशे में युवक ने किया हमला, अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की भी मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें