फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर व्यवहार न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की ईमेल धमकी; खाली कराया गया परिसर, सुरक्षा कड़ी

Mon, 09 Feb 2026 02:57 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर व्यवहार न्यायालय को फिर ईमेल से बम धमकी मिली। परिसर खाली कराया गया, सुरक्षा कड़ी की गई और न्यायिक कार्य ठप रहा। वकीलों में नाराजगी है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोर्ट में सुरक्षा की गई कड़ी, वकीलों ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर व्यवहार न्यायालय को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। धमकी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से सख्त कर दिया गया।

विज्ञापन

 
परिसर में सघन जांच, पुलिस तैनात
धमकी के बाद पुलिस बल, सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। न्यायालय परिसर के हर कोने की गहन तलाशी ली जा रही है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
 
न्यायिक कार्य प्रभावित, प्रवेश पर रोक
एहतियातन अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों और आम लोगों को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सभी को बाहर ही रोक दिया गया, जिससे न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस स्थिति को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन




पढ़ें- बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद हिंसा: मुख्य आरोपी गिरफ्तार; उपद्रव में 30 नामजद, 200 अज्ञात के खिलाफ FIR
विज्ञापन

 
पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले भी व्यवहार न्यायालय को इसी तरह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन अब तक उस मामले की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से सुरक्षा व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
 
लगातार मिल रही धमकियों को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि पूर्व धमकी के मामले में ठोस कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे चिंता बढ़ गई है।
 
ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें