फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन विवाद ने ली दो जिंदगियां! सो रहे वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

Fri, 13 Mar 2026 11:24 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

बिहार के बांका जिले के बसन्तपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोहाल में सो रहे वृद्ध दंपति कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बांका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बांका थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान बसन्तपुर गांव निवासी कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गोहाल में सो रहे थे दंपति

मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध दंपति रोज की तरह अपने घर के पास बने गोहाल में सो रहे थे। देर रात अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और धारदार हथियार से दोनों का गला रेतकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों की नजर गोहाल की ओर पड़ी तो उन्होंने दंपति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

जमीन विवाद की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार मृतक दंपति का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक घटना के बाद बसन्तपुर गांव और आसपास के इलाकों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें