फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े दुस्साहसिक लूट, महिला-बेटी को बंधक बनाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

Thu, 09 Jul 2026 04:45 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर घर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, रविशंकर कुमार की पत्नी नीतू देवी घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान तीन से चार युवक किसी बहाने से उनके पास पहुंचे और उन्हें घर के अंदर ले गए। घर में घुसते ही बदमाशों ने नीतू देवी की आंखों पर पट्टी बांध दी और अलमारी की चाबी मांगने लगे।

इसी बीच स्कूल से नीतू देवी की बेटी घर पहुंची। बदमाशों ने उसे भी बंधक बनाकर एक तरफ बैठा दिया और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। जाते समय बदमाश घर का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए, जिसे कुछ दूरी पर फेंककर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद नीतू देवी ने किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पढ़ें:  'लड़ाई में नहीं प्रशांत किशोर, दुकान चलाने के लिए बांकीपुर में उतरे'- चौधरी के तीखे बोल

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सिटी एसपी ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें