फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भागलपुर में 10वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, पिता आत्महत्या तो स्थानीय हत्या की आशंका जता रहे

Sun, 21 May 2023 01:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

मृतका के पिता ने बताया कि वह गेट बंद कर अंदर पढ़ाई कर रही थी। हम लोगों में से घर में कोई नहीं था। फिर जब गेट खोला तो उसे फंदे से लटकते देखा। उसके बाद उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका रितिका गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बड़ी हसनगंज निवासी सुमन रोशन की बेटी रितिका गुप्ता (16) ने फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। घटना के बारे में मृतका के पिता ने बताया कि वह गेट बंद कर अंदर पढ़ाई कर रही थी। हम लोगों में से घर में कोई नहीं था। फिर जब गेट खोला तो उसे फंदे से लटकते देखा। उसके बाद उसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर तीन बजे ही मृतका ने फंदे से झूल कर जीवन लीला समाप्त की है। परिजनों ने शनिवार की सुबह दस बजे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता ने ऑफ कैमरे में बताया कि घर में उनके दादी के सिवा कोई नहीं था। वहीं, दादी से जब इस घटना के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि गेट बंद कर पढ़ाई करने के लिए रूम के अंदर गई थी। जब घर के सदस्य ने रूम को खोला तो फंदे से लटकते हुए देखा गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
हालांकि घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मृतका के पिता ऑफ कैमरा मानसिक संतुलन खराब होने की वजह से बेटी के आत्महत्या का आशंका जता रहे हैं। जबकि ऑन कैमरा उनका कहना है कि लंबे दिनों से बीमारी से ग्रसित थी, जिसके वजह से उसने इस तरह का कदम उठाया है। मृतका के पिता एक सरकारी विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद से परिजन शोक में डूबे हुए हैं।

हालांकि इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि शुक्रवार को तीन बजे ही छात्रा ने आत्महत्या की तो फिर शनिवार की सुबह दस बजे क्यों निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया? स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है, आत्महत्या की नहीं। उसकी हत्या की गई है। पुलिस का इस मामले पर कहना है कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें