फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: देर होने पर गेट फांद कर दरोगा परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी; पुलिसकर्मियों ने लात-घूंसे से पीटा

Sun, 17 Dec 2023 07:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar Hindi News: भागलपुर में ट्रैफिक जाम के कारण से पांच-छह परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में देर हो गई। इसके बाद परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज परीक्षार्थी मुख्य दरवाजे को फांदकर एग्जाम सेंटर में घुस गए। जहां पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थी की जमकर पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
गेट फांद कर परीक्षा देने जाता परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर जिले में पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा 22 केंद्रों पर चल रही है। शनिवार को इसको लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर परीक्षा शांति सद्भाव में हो, इसको लेकर शनिवार को ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। लेकिन रविवार को जब नवगछिया से भागलपुर एग्जाम देने के लिए आ रहे थे, तभी विक्रमशिला सेतु पर महाजाम उत्पन्न हो गया। इस वजह से परीक्षार्थियों को ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ा।

विज्ञापन


ट्रैफिक जाम के कारण से पांच-छह परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पहुंचने में देर हो गई। इसके बाद परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज एक पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) के परीक्षार्थी रवि कुमार मुख्य दरवाजे को फांदकर एग्जाम सेंटर में घुस गए। जहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने रवि की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। मामला जिले के नाथनगर इलाके के एसएस बालिका उच्च विद्यालय का है।
 
‘मेरी लाइफ बर्बाद हो गई, कुछ नहीं बोलेंगे’
दरअसल, जिले में रविवार को दो पालियों में पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) प्रतियोगिता परीक्षा हुई, जिसको लेकर पहले पाली में कुछ परीक्षार्थियों को नवगछिया से भागलपुर आने के दौरान जाम की समस्या को झेलना पड़ा। इस कारण परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हुई। इसके बाद पूरी घटना घटी। इस दौरान परीक्षार्थी ने पत्रकारों से भी बात करने से इनकार कर दिया। वह बार-बार यही कह रहे थे कि मेरी लाइफ बर्बाद हो गई, अब हम कुछ नहीं बोलेंगे। परीक्षार्थियों की पिटाई का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। वहीं, मुख्य दरवाजे को फांदकर कर अंदर घुसे दरोगा के परीक्षार्थी को पुलिसकर्मी ने परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

 
शनिवार को डीएम ने की थी बैठक
समीक्षा भवन में डीएम ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में परीक्षा शांति सद्भाव में हो, इसको लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए थे। लेकिन ट्रैफिक जाम हो जाने की वजह से कई परीक्षार्थियों का एग्जाम छूट गया। परीक्षार्थी जबरदस्ती अंदर घुसे तो पुलिसकर्मियों ने लात-घूंसे से उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें