फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur: रहस्यमय तरीके से लापता हुए फाइनेंस कंपनी कर्मचारी का मिला शव, क्षत-विक्षत अवस्था में बगीचे से बरामद

Fri, 24 Mar 2023 08:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में पुलिस ने एक बगीचे से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। यह शव पूर्णिया के भूड़ी पश्चिम थाना निवासी जितेंद्र ठाकुर के 35 साल का पुत्र अंजनी कुमार का बताया जा रहा है। वह 16 मार्च रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।
विज्ञापन
मृतक अंजनी कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को पुलिस ने एक बगीचे से एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। दरअसल, पूर्णिया के भूड़ी पश्चिम थाना निवासी जितेंद्र ठाकुर के 35 साल का पुत्र अंजनी कुमार बीते 16 मार्च रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उक्त युवक हीरो शोरूम में लोन फाइनेंस का काम करता था। रोजाना की तरह वह काम के लिए 16 मार्च को भी घर से निकला था। खोजबीन के दौरान हीरो शोरूम के सामने वाले दुकान में उसका बैग भी कुछ दिन पहले मिला था। उसकी मोटरसाइकिल शोरूम के पार्किंग में मिली थी। लेकिन अंजनी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिर अचानक उसकी संदेहास्पद मौत के बाद उसका शव सबौर रजंदीपुर बडेर बगीचे में मिला। इसके बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।

प्रत्यक्षदर्शी सौरभ कुमार दास और जवाहर दास ने कहा कि हम लोग बडेर बगीचे के किनारे गंगा नदी के पास टहलने के लिए आए थे। तभी हम लोगों ने एक शव को देखा और सब काफी क्षत-विक्षत था। उसके फुल पैंट के पैकेट में मोबाइल देख रहा था। हम लोगों को लगा कि मोबाइल से उनके परिजनों को सूचित किया जा सकता है। जैसे ही उनके मोबाइल से सिम दूसरे मोबाइल पर लगाया गया तो परिजनों का ही कॉल आया। फिर हम लोगों ने सारी बात बताई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे, उनमें एक महिला थी जो अंजनी की मां थी। वह शव को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगी और कहने लगी यह हमारा बेटा है। मृतक के परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिल्हाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें