फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घोघा में धान रोपनी करने गईं दो महिलाएं लापता, एक का शव बरामद; गेरुआ नदी में एसडीआरएफ की खोजबीन जारी

Fri, 18 Jul 2025 04:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: लापता महिलाओं के परिजनों ने खेत मालिक प्रदीप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदीप यादव ने नदी पार कराने के बहाने दोनों महिलाओं को डुबोकर मार दिया है।
विज्ञापन
छानबीन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से धान रोपनी करने गईं दो महिलाओं के लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी महिला की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम गेरुआ नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

लापता महिलाओं की पहचान शाहपुर गांव निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी और कुलकुलिया गांव निवासी अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं बुधवार को मजदूरों की एक टोली के साथ साधोपुर कुशहा बहियार स्थित गेरुआ नदी पार कर प्रदीप यादव के खेत में धान रोपनी करने गई थीं।

एक महिला का शव बरामद

विज्ञापन

घटना के दो दिन बाद शुक्रवार सुबह रसलपुर थाना क्षेत्र के पकड़तल्ला गांव के पास गंगधार से एक महिला का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान रेखा देवी के रूप में की गई है। वहीं, पिंकी देवी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

पढ़ें: मुजफ्फरपुर में स्कूल वैन नदी में गिरी, चालक फरार; एक बच्ची की हालत नाजुक

खेत मालिक पर डूबोकर मारने का आरोप

विज्ञापन

लापता महिलाओं के परिजनों ने खेत मालिक प्रदीप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रदीप यादव ने नदी पार कराने के बहाने दोनों महिलाओं को डुबोकर मार दिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच-80 को तीन घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद जाम हटाया गया।

पानी का तेज बहाव, गवाहों के बयान संदिग्ध
स्थानीय लोगों के मुताबिक, गेरुआ नदी में तीन-चार फीट गहराई में पानी था और तेज बहाव बना हुआ था। कथित तौर पर खेत मालिक के बेटे ने अन्य महिलाओं को हाथ पकड़कर नदी पार कराया था। साथ गई कुछ महिलाओं का कहना है कि उन्हें तो सुरक्षित नदी पार कराया गया, लेकिन उन्होंने रेखा और पिंकी को नदी पार करते नहीं देखा। रात होने और आसपास सन्नाटा होने के कारण सभी महिलाएं जल्दी-जल्दी अपने घर चली गईं।

अधिकारी का बयान

विज्ञापन

कहलगांव एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों महिलाओं के डूबने की आशंका है। एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरी की तलाश में एसडीआरएफ की टीम गेरुआ नदी में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, परिजन खेत मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें