फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: भागलपुर को अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 18 जुलाई से गोमतीनगर तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू

Thu, 17 Jul 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर जिले को नई ट्रेन सेवा के रूप में बड़ी सौगात मिली है। मालदा-गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की मंजूरी मिल गई है। ट्रेन का उद्घाटन 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली मोतिहारी से करेंगे।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने भागलपुर वासियों को एक नई सौगात दी है। अब गया, वाराणसी, अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों तक की रेलयात्रा और भी आसान हो जाएगी। मालदा-गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को हरी झंडी मिल गई है और इसकी समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मालदा डिवीजन के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को भागलपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी से वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए ट्रेन को रवाना करेंगे। उद्घाटन समारोह में मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे।

ट्रेन का शेड्यूल
  • यह ट्रेन हर गुरुवार को शाम 7:25 बजे मालदा से रवाना होगी और रात 10:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
  • भागलपुर से यह रात 10:50 बजे गोमतीनगर के लिए प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन दोपहर 3:40 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
  • वापसी में, यह ट्रेन हर शुक्रवार शाम 6:40 बजे गोमतीनगर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी और 12:40 बजे मालदा के लिए प्रस्थान करेगी।
  • कुल यात्रा समय: मालदा से गोमतीनगर तक कुल 22 घंटे का सफर।
ये भी पढ़ें: रोहतास में युवा जदयू नेता के पिता की नृशंस हत्या, इलाके में मची सनसनी
विज्ञापन


प्रमुख ठहराव स्टेशन
फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, अजगैबीनाथ धाम, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, नवादा, शेखपुरा, गया, तिलैया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या सहित अन्य स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव मिलेगा।

ट्रेन की विशेषताएं
यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। हालांकि अभी ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें