फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा समेत दो घायल

Tue, 29 Sep 2026 06:23 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में सन्हौला मोड़ के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा और एक अन्य महिला घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे का सांकेतिक फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सन्हौला मोड़ के पास एक कंटेनर के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ जा रहे उसके बेटे और एक अन्य महिला घायल हो गई। मृतक महिला की पहचान बांका के रजौन थाना अंतर्गत तिलकपुर गांव निवासी राकेश पोद्दार की पत्नी वंदना देवी (42 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में उसका पुत्र गुरुदेव पोद्दार और सुदामा देवी शामिल हैं।

घटना के बाद मौके से थोड़ी दूर पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल ने तीनों को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने बताया कि महिला अपने पुत्र और गांव की एक महिला के साथ गोनूधाम पूजा करने गई थी। पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग रजौन की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे तीनों लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में 'आंगन का मिलन' की शुरुआत: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बच्चों से किया संवाद; लाभार्थियों को दिए चेक

घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने थोड़ी दूर तक पीछा कर पकड़ लिया। उधर, सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल चालक को गिरफ्तार कर कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें