फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भागलपुर का विक्रमशिला सेतु कब खुलेगा? जुगाड़ के साथ सरकार की रास्ता खोलने की तैयारी देखिए

Thu, 28 May 2026 04:12 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त हिस्से की जगह बन रहे तीसरे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो रहा है। इंजीनियरिंग टीम के अनुसार ब्रिज का फ्रेम लगभग तैयार हो चुका है और अगले 3 से 4 दिनों में इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की जगह बन रहे तीसरे बेली ब्रिज का फ्रेम लगभग पूरा हो चुका है। पिछले कई दिनों से युद्धस्तर पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी आई है। स्थानीय प्रशासन और इंजीनियरिंग टीम का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में यह पुल वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

जाम और परेशानी से जूझ रहे थे लोग

गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और आसपास के इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना हजारों वाहन घंटों लंबे जाम में फंस रहे थे। कई लोगों को नाव के सहारे गंगा पार करनी पड़ रही थी, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा था। छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और आम यात्रियों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई थी।

तीसरा बेली ब्रिज बनेगा राहत का रास्ता

अब तीसरे बेली ब्रिज के तैयार होने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पुल शुरू होने के बाद दोनों तरफ यातायात सुचारू हो जाएगा और लंबे जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात

भारी वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

हालांकि इस बेली ब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के लिए कार्गो सेवा शुरू की गई है। इसके तहत मालवाहक वाहन और चारपहिया वाहन नाव के माध्यम से गंगा पार कर सकेंगे, जिससे आवागमन में सुविधा बनी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और जल्द ही लोगों को जाम से राहत मिलेगी। यह पुल स्थानीय लोगों के लिए अस्थायी लेकिन महत्वपूर्ण जीवनरेखा साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें