फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Apr 2026 09:32 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: भागलपुर में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कमरे से मिले टूटे मोबाइल, गायब सिम और बिखरे सामान के आधार पर पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के दीप नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रही 22 वर्षीय छात्रा सुलेखा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के फंदे से फर्श पर अधलेटा मिला। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन


एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना जोगसर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को कमरे से एक चकनाचूर मोबाइल मिला, जिसकी बैटरी अलग पड़ी थी और सिम गायब था। इसके अलावा मृतका के बैग से एक दूसरा बंद मोबाइल, दो आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक डायरी और सिम से संबंधित एक लिफाफा बरामद किया गया है।

तीन महीने से किराए पर रह रही थी युवती
कमरे में सामान बिखरा होने से साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है, साथ ही जबरदस्ती की भी जांच की जा रही है। बताया जाता है कि सुलेखा पिछले तीन महीनों से एक मकान के चौथे तल पर बने सिंगल कमरे में किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन


कैसे खुला मामला?
जानकारी के मुताबिक जब इसी मकान की दूसरी किरायेदार मोटर चलाने के लिए छत पर गई तो उसने मृतका के कमरे का दरवाजा खुला देखा। इसके बाद जब उसने अंदर झांका तो छात्रा फंदे से लटकी मिली।  कमरे में लाश देखकर किरायेदार ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: बाइक पर आए बदमाश, लड़की का किया अपहरण… फिर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पलट दी पूरी कहानी
विज्ञापन


पिता की दिसंबर में हुई थी मौत
मृतका मूल रूप से लोदीपुर के तहबलपुर की रहने वाली थी। उसके पिता की दिसंबर माह में बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह किराये पर रहकर काम करने के साथ-साथ बिहार पुलिस की तैयारी भी कर रही थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें