फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में गंगा में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में पसरा मातम; दोस्तों के साथ नहाने गया था

Mon, 11 Aug 2025 05:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar; मनोरंजन अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी पंचायत के मोतीचक दियारा क्षेत्र में सोमवार को गंगा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बीच यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान मोतीचक गांव निवासी मनोरंजन कुमार पिता रामबिलास मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मनोरंजन अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  'कांग्रेस-राजद का दोहरा रवैया उनकी हताशा का नतीजा', विपक्ष पर बिफरे जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद

सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मनोरंजन बिना बताए घर से निकल गया था। बाद में ग्रामीणों से उसके गंगा में डूबने की जानकारी मिली। मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। महेशी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

बाढ़ में अब तक सात लोगों की मौत
भागलपुर जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों में डूबने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबौर प्रखंड के ममलखा वार्ड-10 की बुजुर्ग महिला कुंती देवी, पीरपैंती के परशुरामपुर में नौ वर्षीय शिवम, सन्हौला थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव के 62 वर्षीय शिव यादव, परशुरामपुर दियारा पंचायत के माधोपुर गांव की सात वर्षीय आशियाना खातून और नाथनगर क्षेत्र के दो अन्य लोगों की मौत शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें