फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में छात्र की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर ही लगा आरोप, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 10:35 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सौरभ पूर्णिया का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए भागलपुर में रह रहा था। घटना वाले दिन वह दोस्तों के साथ गया था, लौटते समय उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक सौरभ कुमार जायसवाल पूर्णिया जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के बिरौली बाजार का रहने वाला था। उसके पिता संतोष जायसवाल कपड़े के व्यवसाय से जुड़े हैं। सौरभ दो भाइयों में बड़ा था और पिछले दो साल से भागलपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, टिका पट्टी निवासी शुभम नाम के युवक ने करीब 15 दिन पहले सौरभ को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


घटना वाले दिन क्या हुआ
घटना के दिन सौरभ अपने चार दोस्तों के साथ टिका पट्टी गया था। वहां से लौटने के दौरान जगतपुर के पास उसे गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गौरव नाम के युवक ने ही सौरभ के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी।


ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज

मामले में नया मोड़, दोस्त पर ही शक
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस ने अस्पताल से ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी गौरव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक की मौसी ने बताया कि सौरभ अपने एक दोस्त के साथ फोर व्हीलर में निकला था और उसी दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें