फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, सीट शेयरिंग को लेकर कही यह बात

Wed, 16 Oct 2024 07:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Jharkhand Election 2024: बांका में राजद नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्मार्ट मीटर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को बांका में अपनी ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा’ के दौरान महागठबंधन और आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि झारखंड में राजद महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा, हालांकि सीट शेयरिंग पर अभी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है।

विज्ञापन

 
डबल इंजन सरकार पर किया हमला
राजन नेता तेजस्वी ने झारखंड और बिहार की एनडीए सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। राज्य के हर जिले में रोजाना हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार दोषियों को सजा दिलाने में असफल हो रही है।
 
तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में जितना काम किया है, वह एनडीए सरकार लंबे समय में भी नहीं कर पाई। इस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना और आरक्षण की सीमा बढ़ाने के मुद्दों पर भी महागठबंधन सरकार के कामों को रेखांकित किया। साथ ही, कोसी में बाढ़ के दौरान केंद्र से मदद की कमी की भी आलोचना की।
विज्ञापन

 
स्मार्ट मीटर पर भी उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे ‘स्मार्ट चीटर मीटर’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह मीटर जनता को परेशान कर रहा है, जबकि सरकार इसकी अनदेखी कर रही है।
 
कार्यकर्ता संवाद यात्रा का उद्देश्य
उन्होंने अपने यात्रा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर बात करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है। इससे पार्टी के विस्तार और कार्य योजना को मजबूती मिलेगी। हालांकि, बिहार के उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया जाएगा।
 
नीतीश सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन अब उनसे बिहार संभल नहीं रहा है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में जो कार्य किए, वे एनडीए सरकार नहीं कर पाई है। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें