फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कर्ज के बोझ से टूटा ई-रिक्शा चालक, फंदे से लटककर दी जान; दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 06 Apr 2026 04:27 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के बरारी में कर्ज से परेशान 26 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बिट्टू कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात में पत्नी ने शव देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो बच्चों का पिता था, परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में कर्ज के बोझ से परेशान एक ई-रिक्शा चालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामला बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला का है। मृतक पिछले एक महीने से कर्ज के कारण मानसिक रूप से काफी तनाव में था।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब 1 बजे जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची, तो वह फंदे से लटका हुआ मिला। पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला निवासी गोलू यादव के पुत्र बिट्टू कुमार (26) के रूप में हुई है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में उसने रिश्तेदारों और अन्य लोगों से लाखों रुपये का कर्ज लिया था, जिसके कारण वह लगातार परेशान रहता था।

विज्ञापन


पढ़ें;  जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों के बीच फायरिंग में दो लोग घायल; पुलिस मौके पर पहुंची

मृतक के बड़े भाई रंजन ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसने खाना खाया और सोने चला गया था। देर रात उसकी पत्नी ने उसे फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बरारी थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें