फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आठवीं की छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान, घर पर अकेली थी, तभी उठाया खौफनाक कदम; कोहराम

Mon, 06 Apr 2026 04:12 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के कारण स्पष्ट नहीं है। 

विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: पैसों के विवाद में सास की पीट-पीटकर हत्या, बड़ी बहू और बेटे आरोपी; शिकायत के बाद घर लौटीं थीं

परिजनों के अनुसार, मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी। उसने जहर क्यों खाया, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। जब परिजन पहुंचे तो वह उल्टी कर रही थी और पूछने पर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है।

मृतका के दादा रमभु राय ने बताया कि परिवार के सदस्य काम पर गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेली थी और संभवतः तनाव में थी। उन्होंने कहा कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें