फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: एक अफवाह से गैस के लिए मची अफरातफरी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़; प्रशासन ने 22 मजिस्ट्रेट किए तैनात

Mon, 16 Mar 2026 08:02 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

LPG Crisis: भागलपुर  में रसोई गैस को लेकर अफवाहों के बीच गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में सिलेंडर लेने के लिए खड़े नजर आए। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
सिलिंडर के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के दाऊदबाट इलाके में सोमवार को रसोई गैस लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ता अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


'समय पर नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर'
कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की कि गैस वितरण के दौरान मोबाइल पर ओटीपी नहीं आने की वजह से सिलेंडर लेने में दिक्कत हो रही है। इसके कारण कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौट गए।

एजेंसी ने बताया अफवाह
वहीं, गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर ने गैस की कमी की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। उनका कहना है कि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध की खबरों के कारण लोगों में घबराहट फैल गई है और इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने पहुंच रहे हैं। इससे एजेंसी पर अनावश्यक भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रशासन हुआ सतर्क
स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित आपूर्ति संकट और जमाखोरी को रोकने के लिए भागलपुर अनुमंडल क्षेत्र में 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इन मजिस्ट्रेट की निगरानी में गैस गोदामों से सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: NDA के पांचों उम्मीदवार जीते, विपक्ष ने लगाया धन के इस्तेमाल का आरोप, सत्ता पक्ष ने क्या कहा? 
विज्ञापन


एसडीओ ने की अपील
सदर एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि सभी दंडाधिकारियों को संबंधित गैस एजेंसियों पर पहुंचकर अपनी निगरानी में गैस वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें