फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagalpur: महावीर मंदिर से लापता ढाई साल का मासूम नदी में मिला मृत, हत्या की आशंका से सनसनी

Thu, 16 Jul 2026 11:36 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित महावीर मंदिर परिसर से लापता हुए ढाई वर्षीय आदित्य कुमार का शव नदी से बरामद हुआ है। प्रारंभिक परिस्थितियों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक स्थित महावीर मंदिर परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए ढाई वर्षीय मासूम आदित्य कुमार का शव बुधवार सुबह विदेशी बाबा स्थान के समीप नदी की धारा से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए मासूम की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एफएसएल और डॉग स्क्वाड ने जुटाए अहम साक्ष्य
घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने पहुंचकर खून और पानी के नमूने एकत्र किए। वहीं डॉग स्क्वाड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस आसपास के क्षेत्र की गहन जांच कर रही है और मौत के कारणों के साथ-साथ संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छठी कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर से हुआ था लापता
जानकारी के अनुसार, लालूचक निवासी पांचों मंडल के घर सोमवार को नवजात बेटे की छठी का कार्यक्रम था। घर में अधिक भीड़ होने के कारण वह अपने ढाई वर्षीय बेटे आदित्य कुमार को लेकर पास स्थित महावीर मंदिर परिसर में रात करीब दो बजे सोने चले गए थे। सुबह करीब चार बजे उनकी नींद खुली तो बच्चा उनके पास नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने नाथनगर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम
विदेशी बाबा स्थान के समीप नदी की धारा में मासूम का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान आदित्य कुमार के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां सुलेखा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

अपहरण, रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। पुलिस अपहरण, पुरानी रंजिश और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें