फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आखिर ऐसा क्या मामला था? जो कि ऑक्सीजन सिलेंडर लगा कर 60 साल का व्यक्ति कोर्ट पहुंच गया

Thu, 03 Apr 2025 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

बिहार से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक 60 साल का व्यक्ति ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर कोर्ट परिसर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट पहुंचा व्यक्ति सांस की समस्या से परेशान है।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में बैठा व्यक्ति और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर सिविल कोर्ट में गुरुवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जब 60 वर्षीय मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे अदालत पहुंचा। मरीज की पहचान बबरगंज थाना क्षेत्र के निवासी दिनेश चंद्र के रूप में हुई है, जो गंभीर सांस की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


दिनेश चंद्र लंबे समय से इस बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पटना में भी इलाज कराया था। लेकिन उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। बावजूद इसके, उनके वकील ने अदालत में हाजिर होने की जरूरत बताई, जिससे मजबूर होकर वह ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे कोर्ट पहुंचे।

यह भी पढ़ें: वक्फ पर डिबेट के दौरान भड़के Pappu Yadav, BJP-Congress को दे डाली नसीहत!
विज्ञापन


क्या है मामला?
परिवारिक विवाद के चलते दिनेश को अदालत में पेश होना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दो साल पहले दिनेश अपने बेटे की शादी कर रहे थे, जिसका उनके भाई विनोद ने विरोध किया था। विवाद बढ़ने पर हाथापाई हुई, जिसमें दिनेश की भाभी अर्चना को धक्का लगने से चोट आई और उनका हाथ टूट गया। इसके बाद विनोद ने दिनेश के खिलाफ केस दर्ज कराया, जिसके चलते उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP और बिहार पुलिस के लिए मोस्टवांटेड 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, इन मामलों में थी सरगर्मी से तलाश

अदालत में लोगों ने जताई हैरानी
अदालत परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंचे बुजुर्ग मरीज को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। यह घटना न्यायिक प्रक्रिया में लोगों की मजबूरी और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की अनदेखी को उजागर करती है। दिनेश चंद्र ने अदालत से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें उनके भाई और भाभी ने झूठे मामले में फंसाया है। इस घटना ने न्यायिक प्रक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बीच तालमेल को लेकर एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें