फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नमामि गंगे घाट पर हादसा, पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया 13 वर्षीय बालक; सर्च अभियान जारी

Mon, 29 Jun 2026 06:35 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर पूर्णिमा स्नान के दौरान 13 वर्षीय रमन कुमार का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे तथा बालक की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के सुलतानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय एक बालक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने काफी देर तक शोर मचाया, लेकिन तत्काल कोई बचाव नहीं हो सका। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी (सीओ), थाना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। लापता बालक की पहचान अब्जूगंज के गंगापुर अठगामा गांव निवासी रमन कुमार (13) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उन्हें घाट के पास गहरे गड्ढे (खाई) होने की जानकारी नहीं थी। जैसे ही बालक पानी में उतरा, उसके पैर के नीचे की मिट्टी खिसक गई और वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू कर दी।

पढ़ें: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को पूर्णिमा के अवसर पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। पर्व-त्योहार के दौरान प्रमुख घाटों पर एसडीआरएफ और बचाव दल की तैनाती की जाती है। ऐसे में इस हादसे के बाद घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम गंगा में लापता बालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें