फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बांका में महिला की गला रेत कर हत्या, लूट के लिए जान लिए जाने की आशंका

Wed, 07 Aug 2024 01:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका

सार

Banka News: बौंसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या की जांच  हो रही है। भागलपुर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पूछताछ करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांका के बौसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान सिकंदरपुर गांव के दिवंगत नंदलाल मंडल की पत्नी नीलम देवी (40) के रूप में की गई। ग्रामीणों ने बताया कि नीलम देवी गांव में अकेले रहती थी। उसके पति का कोरोना काल में निधन हो गया था। जबकि एक बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलते ही बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या चोरी में महिला की हत्या की बात सामने आ रही है, क्योंकि घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ है। महिला के नाक और कान के जेवर को खींचकर निकाला गया है, जिससे कि कान और नाक में गहरा जख्म भी है। जैसा कि ग्रामीणों ने बताया अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले में बौंसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या की जांच  हो रही है। भागलपुर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को सूचना दे दी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें