फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आर्थिक तंगी और बेटी की बीमारी से परेशान शख्स ने फंदे से लटककर लगाई फांसी, हुई मौत

Sun, 08 Mar 2026 08:52 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और बेटी की बीमारी से परेशान 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शराब की लत की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर कोल्ड स्टोरेज स्थित एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंगल के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मृतक के पिता प्रमोद सिंह ने बताया कि कई महीनों से उनका बेटा अपनी बेटी की बीमारी से परेशान चल रहा था। लगातार डॉक्टरों के चक्कर और इलाज पर भारी खर्च के बावजूद बेटी की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस कारण परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। बेटी के इलाज की भागदौड़ में जितेंद्र की एकमात्र नौकरी भी चली गई, जिससे वह और अधिक मानसिक दबाव में आ गया।
 
परिजनों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद जितेंद्र को शराब की लत थी और वह लगातार अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन करता था। रविवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार को लगा कि देर रात शराब पीने के कारण वह सो रहा होगा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो पीछे से देखा तो जितेंद्र फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें- न्याय मांगा... मिली मौत: खंभे से बांधकर महिला को बेरहमी से पीटा, गई जान; वीडियो सामने आने पर एक हिरासत में
 
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसे पारिवारिक कलह बताया तो कुछ ने पति-पत्नी के विवाद से जोड़ा। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम के साथ जांच में जुटी। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सटीक कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल परिवार में शोक का माहौल है और इलाका सदमे में है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें