फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ‘नीतीश जी बिहार न छोड़ें, महागठबंधन में आकर कराएं चुनाव’, कांग्रेस के पूर्व विधायक की CM से अपील

Sat, 07 Mar 2026 09:01 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar: कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने  पर सवाल उठाते हुए इसे जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात बताया है। उन्होंने नीतीश कुमार से बिहार न छोड़ने और महागठबंधन के साथ आकर दोबारा चुनाव कराने की अपील की है।  
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के महज तीन महीने बाद बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने इसे बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना बिहार की जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार के चेहरे पर मांगे गए थे वोट
अजीत शर्मा ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के चेहरे पर जनता से वोट मांगे गए थे, लेकिन अब उनका बिहार छोड़कर जाना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है और यह फैसला उनका व्यक्तिगत नहीं हो सकता।

'चिराग और चंद्रबाबू ले सबक'
उन्होंने कहा कि भाजपा का पुराना इतिहास रहा है कि वह अपने साथ रहने वाली किसी भी पार्टी को आगे बढ़ने नहीं देती। अजीत शर्मा ने कहा कि चिराग पासवान और चंद्रबाबू नायडू को भी इससे सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन


'बिहार छोड़कर न जाएं मुख्यमंत्री'
कांग्रेस नेता ने नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि वे बिहार छोड़कर न जाएं, बल्कि महागठबंधन के साथ आकर फिर से चुनाव करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा चुनाव होता है तो इंडिया गठबंधन बिहार में नई सरकार बनाकर विकास का काम करेगा।

ये भी पढ़ें: भागलपुर सेंट्रल जेल के कैदी की मायागंज अस्पताल में मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


महागठबंधन में शामिल हो जदयू विधायक
इसके साथ ही अजीत शर्मा ने जदयू के विधायकों से भी आग्रह किया कि वे जल्द से जल्द महागठबंधन में शामिल हो जाएं, नहीं तो भाजपा उनका जनादेश खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल मिलकर नई सरकार बनाने की दिशा में कदम उठाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें