फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति ने बेरहमी से पीटकर उतारा पत्नी को मौत के घाट; बाद में खुद भी लगाई फांसी, जानें मामला

Wed, 12 Mar 2025 04:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ भी शुरू की गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसके पीछे कोई अन्य पहलू भी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के दामोदर गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद में पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी, फिर खुद पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

 
आपसी कलह बनी जानलेवा
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रवि रंजन सिंह उर्फ मुरारी (30) और उसकी पत्नी प्रीति कुमारी (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले रवि रंजन की शादी छत्रपाल गांव की प्रीति कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। गांव वालों के मुताबिक, रिश्ते में तनाव लगातार बना हुआ था और आए दिन उनके झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं।

यह भी पढ़ें- Bihar News:भोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना; पिता ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, तीन मासूमों की मौत
विज्ञापन

 
मंगलवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर रवि रंजन ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद, रवि रंजन ने पास के बगीचे में जाकर फांसी लगा ली और अपनी जान भी दे दी।
 
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस
घटना का पता अगले दिन सुबह तब चला, जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा बंद देखा और कोई आवाज न आने पर उन्हें शक हुआ। घर के अंदर पत्नी का शव और बगीचे में पति की लाश पेड़ से लटकी मिली। इसके बाद तुरंत ही शाहकुंड थाना और सजौर थाना की पुलिस को सूचना दी गई।
 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहकुंड थाना अध्यक्ष जयनाथ शरण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ भी शुरू की गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इसके पीछे कोई अन्य पहलू भी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:शादी करने के बाद थाना पहुंची बेटी, कहा- पापा ने अपहरण का झूठा केस किया था, मैंने अपनी मर्जी से ऐसा किया
 
गांव में पसरा मातम, परिजन सदमे में
इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक दंपती के परिजन और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने हस्तक्षेप किया होता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। फिलहाल गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस त्रासदी से व्यथित है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें