फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ताड़ी का पैसा मांगना पड़ा भारी, नशेड़ी ने युवक को सीने में चाकू गोदकर उतारा मौत के घाट

Fri, 06 Feb 2026 10:47 AM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar News: भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक में ताड़ी का पैसा मांगने से नशेड़ी इतना नाराज हो गया कि उसने युवक के सीने में चाकू गोंद दिया। इससे युवक की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर जिले में ताड़ी का पैसा मांगने पर नशेड़ी ने एक युवक को सीने में चाकू गोदकर हत्या कर दी। यह घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक का है।  मृतक की पहचान एतवारी चौधरी(30) के तौर पर की गई है। इस घटना में एतवारी चौधरी के भाई चुनना चौधरी, और भतीजा अंकित कुमार घायल हो गए।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीटा
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पोल में बांधकर पीटा। जिससे आरोपी भी बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी की पहचान उसी गांव के रहने वाले वासुकी मंडल के तौर पर की गई है, जिसे इलाज के भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही हैं। 

पैसे को लेकर हुआ था विवाद
घायल अंकित ने बताया कि वासुकी ताड़ी( नीरा) पीने के लिए आया था, ताड़ी पीने के बाद नशे में आकर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस दौरान जब हम लोगों ने दोबारा उससे पैसे मांगा तो उसने कहा कि मैं इलाके का बॉस हूं, पैसा नहीं दूंगा और गाली-गलौज करने लगा। उसकी इस हरकत का जब हमने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। फिर लोगों ने समझा बुझाकर शांत करवाया, फिर वासुकी घर चला गया। इस घटना के कुछ देर बाद वह फिर दोबारा आया और गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगा, जिसका  विरोध करने पर एतवारी चौधरी को उसने सीने में चाकू मार दिया। चाकू सीना को चीरते हुए पीठ से होकर निकल गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मजदूरी को लेकर बवाल, सड़क जाम के बाद पुलिस से झड़प, लाठीचार्ज और पथराव
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
घायल को तुरंत सन्हौला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इधर घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें