फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार का एक शहर जिस पर चढ़ा है हरा रंग

Mon, 20 Jan 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार का भभुआ शहर आजकल बेहद चर्चा में है। कारण है कि इस शहर की सभी इमारतों को हरे रंग से रंगा गया है। अभी तक जयपुर को गुलाबी शहर और जोधपुर को नीले शहर के तौर पर जाना जाता था।
विज्ञापन


बिहार का भभुआ भी अब हरे शहर के तौर पर जाना जाएगा। भभुआ, कैमूर जिले के अंतर्गत आता है।

कैमूर के जिला मजिस्ट्रेट IAS अरविंद कुमार सिंह ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि शहर को अलग पहचान देने के उद्देश्य से इस योजना को बनाया गया। लोगों से गुजारिश की गई कि वे अपने घरों को हरे रंग से पुतवाएं।

उन्होंने बताया कि इस विचार के पीछे पर्यटन भी एक महत्वपूर्ण कारक रहा। यहां एक मंदिर है महामुंदरेश्वरी देवी का जिसके दर्शन करने काफी दूर दूर से लोग आते हैं। अब शहर की नई पहचान के कारण भी पर्यटक बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के पार्कों का भी सौंदर्यीकरण किया गया है और शहर को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें