बेलहर बिहार विधान सभा इलेक्शन रिजल्ट्स 2020
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में चर्चित सीटों में शामिल है बेलहर विधानसभा सीट। इस सीट से जदयू उम्मीदवार मनोज यादव में हैं, जिनका सीधा मुकाबला इस सीट पर तीन बार विधायक बन चुके राजद प्रत्याशी रामदेव यादव से है। दोपहर 2 बजे तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार, मनोज यादव ने रामदेव यादव पर करीब साढ़े 5 हजार वोटों से बढ़त बना रखी है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक बेलहर विधानसभा सीट पर कई राउंड की गिनती हो चुकी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जदयू प्रत्याशी मनोज यादव को 42 हजार 895 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार रामदेव यादव को अब तक 38 हजार 322 वोट मिले हैं। इस तरह मनोज यादव 5 हजार 552 वोटों से आगे चल रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि बेलहर विधानसभा सीट पर जदयू और राजद के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी जीते
बेलहर विधानसभा सीट बिहार के बांका जिले के अंतर्गत आती है। यह इलाका यादव बहुल्य है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अक्सर यादव उम्मीदवार पर ही दांव खेलते हैं। इस साल जदयू ने यहां से मनोज यादव को मैदान में उतारा। वहीं, राजद ने रामदेव यादव को उम्मीदवार बनाया।
आपको बता दें कि 2015 के दौरान इस सीट पर जदयू ने ही जीत हासिल की थी। उस दौरान जदयू के गिरधारी यादव ने भाजपा उम्मीदवार मनोज यादव को मात दी थी। बाद में इस सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें राजद प्रत्याशी रामदेव यादव ने जीत दर्ज की थी।