फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2020 : रुझानों में एनडीए को बहुमत के बीच राजद का बड़ा दावा- महागठबंधन की जीत तय

Tue, 10 Nov 2020 03:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Tejashwi Yadav, RJD leader - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी जीत का दावा किया है। राजद ने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

ताजा रुझानों के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'

एनडीए आगे चल रही 
बता दें कि दोपहर तीन बजे सामने आए चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार, एनडीए 128 सीटों और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा- दो, एआईएमआईएम- दो, लोजपा- दो और अन्य- चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


ईवीएम पर फोड़ा जा रहा हार की ठीकरा 
बिहार के ताजा रुझानों में राज्य में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। रुझानों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहां शंखनाद किया, तो वहीं जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया। इसके बाद नेताओं ने ईवीएम पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है।जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है। उनका कहना है कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। 

कांग्रेस नेता ने ईवीएम पर जताया भरोसा
वहीं कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने इसका बचाव करते हुए ईवीएम पर भरोसा जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''किसी भी चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हों, यह ईवीएम को दोष देने से रोकने का समय है। मेरे अनुभव में, ईवीएम प्रणाली मजबूत, सटीक और भरोसेमंद है।''
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें