फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai Road Accident: बारात से वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मुजफ्फरपुर में गाड़ी चलाता था

Sat, 09 Mar 2024 11:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले में सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी बहन के घर जा रहा था।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बारात से लौटने के दौरान एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास की है। मृतक युवक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बिहट इब्राहिमपुर टोला वार्ड नंबर 31 के रहने वाले सुधीर सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया है कि अपने दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बरौनी गया था। उन्होंने बताया है कि शादी में शामिल होने के बाद अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर पपरौर अपने बहन के यहां लौट रहा था। तभी जीरोमाइल के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जबरदस्त मोटर साइकिल में धक्का मार दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि घटना स्थल पर ही प्रिंस कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, इस घटना की सूचना जीरोमाइल थाना पुलिस को लगी। मौके पर जीरोमाइल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में जीरोमाइल थाना प्रभारी ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रिंस कुमार मुजफ्फरपुर में हाइड्रा गाड़ी का ड्राइवर था और शुक्रवार के दिन ही मुजफ्फरपुर से अपने घर आया था। दोस्त के शादी में शामिल होने के लिए बरौनी गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें