फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai News: पति की मौत के महज आठ घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी दोनों की अर्थी

Wed, 04 Oct 2023 05:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बिहार के बेगूसराय जिले में एक अचरज भरा वाक्या हुआ। दरअसल, यहां पहले पति की मौत हो गई, फिर ठीक आठ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल, दोनों की अर्थी एक ही साथ उठी।
विज्ञापन
पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में चेरिया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के खंजापुर पंचायत वार्ड नंबर-4 से एक अचरज भरा मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने पति की मौत के महज आठ घंटे बाद दम तोड़ दिया, जिसकी चर्चा चौक-चौराहों और चाय की दुकानों पर चल रही है।

विज्ञापन


बताया जाता है महिला का नाम मरनी देवी था तथा उसकी उम्र करीब 70 साल बताई जा रही है। जो अपने पति लगभग 72 साल के भुवनेश्वर राम की मौत के आठ घंटे बाद ही स्वयं भी इस संसार को अलविदा कहते हुए चल बसी। ग्रामीणों ने बताया कि पति की मौत की खबर सुनते ही महज कुछ घंटे के बाद मरनी देवी की भी सांस उखड़ गई। इस प्रकार 30 साल पूर्व शादी के दौरान सात फेरों के बीच साथ जीने और मरने की खाई कसमों को इस दंपती ने चरितार्थ कर दिया।

वहीं, पति-पत्नी की मौत एक साथ होने की बात पूरे पंचायत में आग की तरह फैल गई। श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का जमाबड़ा उनके घर पर जुटने लगा। लोग इस घटना को सुनकर आश्चर्य भी व्यक्त कर रहे थे। वहीं, गांव में एक साथ दंपती की अर्थी उठने से पूरे वातावरण में सन्नाटा पसर गया। परिजनों समेत गांव के लोगों ने नम आंखों से दोनों को विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें