शनिवार 7 जनवरी से 11 जनवरी तक एक बार फिर बिहार के एक स्टेशन पर तकनीकी काम कराए जाने के कारण भारी संख्या में ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। स्टेशन बहुत छोटा है, लेकिन महत्वपूर्ण रूट होने के कारण ट्रेनें प्रभावित होंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रा सुगमता एवं यात्री सुविधा बढ़ाने के लिहाज से सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग काम होगा। इसी के लिए 7 से 11 जनवरी तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/ इंटरलॉकिंग कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवधि में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। उन्होंने इसके साथ ही एक उपलब्धि की भी जानकारी दी। बताया कि पूर्व मध्य रेल ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के 05 जनवरी तक यात्री यातायात, माल ढुलाई आदि से प्राप्त होने वाला राजस्व रिकॉर्ड वृद्धि के साथ 20 हजार करोड़ को पार कर गया।
चार ट्रेनों का रूट बदलाव
1. उधना से 08.01.2023 को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर
अंत्योदय एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
2. गांधीधाम से 07.01.2023 को खुलने वाली 15667
गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
3. डिब्रूगढ़ से 09.01.2023 को खुलने वाली 13281
डिब्रूगढ़-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-सब्दलपुर-मुंगेर-किउल-मोकामा के रास्ते चलाई जाएगी।
4. बलिया से 09.01.2023 से लेकर 11.01.2023 तक खुलने वाली 13106
बलिया-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग परमानन्दपुर-पाटलिपुत्र-पटना-मोकामा के रास्ते चलाई जाएगी।
चार ट्रेनों का नियंत्रित परिचालन
1. पटना से 09.01.2023 को खुलने वाली 15714
पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना और राजेन्द्रपुल के बीच 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
2. जयनगर से 09.01.2023 को खुलने वाली 12435
जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस समस्तीपुर और बरौनी के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
3. मैसूर से 06.01.2023 को खुलने वाली 12578
मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस रास्ते में 160 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
4. ओखा से 06.01.2023 को खुलने वाली 15635
ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस रास्ते में 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।