फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: घर में घुसकर चाकू के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, पति को जमकर पीटा

Thu, 08 Jun 2023 07:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर घुसकर चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला की शिकायत पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू के बल पर गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आया है। वहीं, पीड़िता को बचाने आए उसके पति के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इससे पीड़िता का पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल वह एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती है। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत की है, जिसमें पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


लोगो के जुटने पर भागे आरोपी
घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान गांव के ही चार लोग घर में घुस गए। आरोपियों ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान उसके चीखने की आवाज सुनकर उसका पति दौड़ कर घर आ गया। इस दौरान सभी आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर दिया। सभी ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों के जुटने से उनके पति की जान बची। वहीं, आरोपियों ने भागते हुए घर में लूटपाट भी की। गांव के लोगों ने पति को बोचहां सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहां उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत की है। प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें