फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश की जीत के लिए केजरीवाल ने इस तरह की थी व्यूह रचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में महागठबंधन की जीत के बाद जहां राजनीतिक विश्लेषक जुबानी जमा-घटा में उलझे हुए हैं वहीं इस शानदार कामयाबी के पीछे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा कनेक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन


चुनावों के दौरान केजरीवाल ने उनकी जीत के लिए कुछ कुछ ऐसी व्यूह रचना की जैसी उन्होंने दिल्ली के विधानसभा चुनावों में की थी। उन चुनावों में केजरीवाल ने भाजपा को भी एकतरफा धूल चटा दी थी और बीते चुनाव में नीतीश-लालू की जोड़ी ने भी भाजपा को मात दे दी।

बिहार चुनावों में नीतीश कुमार की दोबारा ताजपोशी के लिए अरविंद केजरीवाल ने अपनी साइबर सेना के योद्धाओं को नीतीश की मदद के लिए उतार दिया था। जिन्होंने पूरे चुनावों के दौरान नीतीश कुमार के लिए सोशल मीडिया पर माहौल बनाने का काम किया।
विज्ञापन


इकॉनामिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी के वालंटियरों की एक टीम बिहार चुनावों के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रही और नीतीश कुमार के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास करती रही।
विज्ञापन

केजरी की टीम ने सोशल मीडिया पर नीतीश के लिए बनाया माहौल

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अनौपचारिक रूप से लेकिन लगातार 24 लोगों की एक टीम सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड के लिए प्रचार में व्यस्त रही।

इस टीम ने फेसबुक, ट्विटर के अलावा वाट्स एप जैसे सोशल मीडिया के बड़े मंचों पर नीतीश और उनकी पार्टी के लिए मोर्चा संभाला। आप के वालंटियर दिल्‍ली में बैठकर ही नीतीश के लिए लगातार काम करते रहे।

आप नेता ने बताया कि इस संबंध में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर से सहयोग मांगा गया था। वो सोशल मीडिया पर हमारे काम को काफी अहमियत देते हैं इसलिए हमने उनकी मदद की। पार्टी की ओर से दो दर्जन कार्यकर्ताओं को इस काम के लिए नियुक्त किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें