फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश जारी

Thu, 01 Nov 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगुसराय
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगुसराय की अदालत ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह यौन शोषण मामले में पुलिस ने उनके आवास में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश प्रभात त्रिवेदी ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। इसके अलावा कोर्ट ने मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। चंद्रशेखर ने सोमवार को ही आत्मसमर्पण किया था। मंजू वर्मा की फरारी पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और पटना पुलिस को फटकार लगाई थी।

मालूम हो कि बालिका आवास गृह यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति के करीबी संबंधों की खबरों के बाद उन्होंने अगस्त में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें