बिहार के रोहतास जिला के करगहर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में शराब मामले में फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में करगहर के थानाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय चौकीदार धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल वर्षा कुमारीव और कांस्टेबल यशवंत कुमार शामिल हैं। वहीं, दो घायलों को करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर गांव में शराब मामले में अभियुक्त कुंदन पासवान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गई थी। इसी दौरान पुलिस ने छापामारी की तो असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में करगहर के थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस हमला मामले में कल्याणपुर थाने में 18 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में छापामारी करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, घायलों को उपचार के बाद छूटी दे दी गई है।
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. रविकांत ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को सिर में चोट लगी है। उनका सीटी स्कैन करवाया जा रहा है और सभी का इलाज किया जा रहा है।