फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: दहेज में नहीं मिली बाइक; नाराज पति ने पत्नी को गला घोटकर उतारा मौत के घाट

Sun, 09 Jul 2023 05:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार को उसका दामाद संतोष प्रीती को विदा करा कर ले गया और रविवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई। जब घर पर गए तो देखा कि शव उसी तरह से बेड पर पड़ा था और घर वाले फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतका प्रीति कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी से दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। आरोप मृतका के पिता ने लगाया है। घटना के बाद उसके ससुराल वाला घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे हैं। यह मामला चकिया थाना क्षेत्र के देवपुर का है।

विज्ञापन


मृतका के पिता पिपरा थाना क्षेत्र के महूआवा निवासी मेथूर भगत ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति कुमारी (23) के शादी चकिया थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी सुदामा चौरसिया के बेटे संतोष कुमार से चार साल पहले की थी। शादी के बाद दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हुई। प्रीति का पति शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग कर रहा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को संतोष प्रीती को विदा करा कर ले गया और रविवार को सूचना मिली कि मेरी बेटी की मौत हो गई। जब घर पर गए तो देखा कि शव उसी तरह से बेड पर पड़ा था और घर वाले फरार हो गए। उसके बाद घटना की सूचना चकिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


चकिया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। मृतका के मायके वालों की तरफ से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें