फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एके-47 वाले विधायक अनंत सिंह ने कहा- पुलिस नहीं, अदालत के समक्ष करुंगा आत्मसमर्पण

Fri, 23 Aug 2019 09:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अनंत सिंह - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पटना जिले के मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने गुरूवार देर शाम अपना तीसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह पुलिस के समक्ष नहीं, अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह के घर से एक एके-47 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब एक सप्ताह से फरार हैं।

विज्ञापन


वह इससे पहले दो ऐसे वीडियो जारी कर चुके हैं। अनंत सिंह ने इस दौरान 19 अगस्त को एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह गिरफ्तारी से नहीं घबराते हैं, 2 से 3 दिनों बाद अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर देंगे।

अनंत ने आज जारी एक नए वीडियो में कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। हमें अदालत पर भरोसा है।
विज्ञापन


उन्होंने पटना पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता चल गया है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर मे हथियार रखवाए थे।

एके-47 रायफल और हथगोले बरामद बरामद होने के कारण अनंत सिंह के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून-गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम (यूएपीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में मुंगेर सीट से कांग्रेस के टिकट पर ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था पर वह जीत नहीं सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें