फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Mohan Singh : मैं राज्यसभा में होता तो सभापति की ओर ..., राजद सांसद मनोज झा पर बाहुबली आनंद मोहन गरम

Wed, 27 Sep 2023 04:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि हम जिंदा कौम के लोग। सदन में महिला बिल पर बहस हो रही थी और बात कर रहे थे ठाकुर की। कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना। आप अगर इतने बड़े समाजवादी हैं तो आपने अपने नाम में टाइटल क्यों लगाया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आनंद मोहन और राज्यसभा सांसद मनोज झा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा को पार्टी के विधायक चेतन आनंद ने सार्वजनिक रूप से प्रतिकार किया। उन्हें चेतावनी भी दी। अब चेतन आनंद के पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बड़ा बयान दिया है। आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आनंद मोहन बंदूक उठाकर अपनी ही सरकार के खिलाफ जंग लड़ा। अगर मैं उस वक्त राज्यसभा में होता तो ठाकुर पर टिप्पणी करने वाले की जीभ खींचकर आसन की तरफ उछाल देता। यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। हम जिंदा कौम के लोग। सदन में महिला बिल पर बहस हो रही थी और बात कर रहे थे ठाकुर की। कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना। आप अगर इतने बड़े समाजवादी हैं तो आपने अपने नाम में टाइटल क्यों लगाया।
विज्ञापन


आनंद मोहन ने बिना नाम लिए मनोज झा से कहा कि जिस सरनेम की आप आलोचना करते हैं, पहले उसको तो छोड़कर आइए। आप आज कह रहे हैं कि अंदर के ठाकुर को मारो। मैं कहता हूं कि ठाकुर को कहां-कहां से मारोगे। रामायण में ठाकुर, महाभारत में ठाकुर और गीता में ठाकुर। इससे पहले मनोज झा के संसद में दिए बयान का सार्वजनिक रूप से प्रतिकार किया है। उन्होंने जो लिखा है, वह राजद के अंदर अगड़ा-पिछड़ा की लड़ाई को सामने ला रहा है। चेतन आनंद सोशल मीडिया पर लिखा- "हम "ठाकुर" हैं साहब!! सबको साथ लेकर चलते हैं। इतिहास में सबसे अधिक बलिदान हमारा है। समाजवाद में किसी एक जाती को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नहीं। जब हम दूसरों के बारे में गलत नही सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे। 



जदयू एमएलसी ने कहा- ऐसे बयानों से बचें मनोज झा
वहीं जदयू एमएलसी संजय सिंह ने कहा कि मैं चेतावनी देता हूं मनोज झा को ऐसे बयान से बचें। हमलोग जाति-धर्म को जोड़ने का काम करते हैं। और आप तोड़ने का काम कर रहे हैं। हमलोग ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं। उन्हें गले लगाते हैं, उनके पैर छूते हैं। मुझे तो लगता है आप ब्राह्मण कुल में जन्म ही नहीं लिए हैं। हमलोगों ने हाथों में चुड़ी नहीं पहनी है। इसलिए अनर्गल बयानों से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें