लालू की बेटी राजलक्ष्मी अपने पति तेज प्रताप यादव के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
जानिए, कौन हैं लालू के दामाद तेज प्रताप यादव
दरअसल, 2015 में लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी से उनका विवाह हुआ था। यह शादी खूब चर्चा में रही थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी वर-वधू को आशीष देने पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव मुलायम की परंपरागत सीट मैनपुरी से सांसद रहे हैं। वो मुलायम यादव के बड़े भाई रतन के पोते हैं। 36 वर्षीय तेज प्रताप यादव मैनपुरी सीट से 2014 में सांसद रह चुके हैं, उन्होंने 3.12 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि इससे पहले वो 2011 में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जा चुके हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा में हुई है, जबकि एमिटी विवि से बीकॉम किया है। इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम के लीड्स विवि से एमएससी (प्रबंधन) की उपाधि ली है। जबकि स्थानीय राजनीति में वो सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे कन्नौज सीट से लाने की तैयारी चल रही है।
लालू की दो बेटी भी लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। मीसा भारती अभी राजद की तरफ से राज्यसभा सांसद हैं। वहीं रोहिणी आचार्य पहली बार सक्रिय राजनीति में उतरी हैं। वह छपरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। इधर, लालू प्रसाद के दो बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी यादव राजद के विधायक हैं।