फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ शराबबंदी के लिए: बिहार के पुलिस स्टेशन होंगे हरे-भरे

Mon, 10 Apr 2017 08:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार राज्य में  शराब के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य के सभी 853 पुलिस स्टेशनों पर पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए राज्य के डीजीपी पी के ठाकुर ने वैशाली के लड़के रतन रंजन के आइडिया 'एक पेड़ शराबबंदी के लिए' को क्रेडिट दिया है।
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में डीजीपी ठाकुर ने कहा कि "रतन रंजन वैशाली जिले के बेल्सर गांव का है। पुलिस स्टेशन परिसर में पेड़ लगाने के विचार से रंजन मेरे पास आए थे। रंजन ने अपने मिशन की खोज में साइकिल से भारत भर में यात्रा की है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि पर्यावरण की स्थिति बहुत खराब हो गई है"।

बता दे कि रंजन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल है। रंजन ने 49 हजार किलोमीटर की यात्री साइकिल से की है। उन्होंने 2011 में साइकिल यात्रा की शुरुआत की थी। अब उनका प्लान है कि  साइकिल से पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और रूस की यात्रा करेंगे।  
विज्ञापन


रंजन ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और डीजीपी से भी इस बारे में बात की है। दोनों ने उसके इस आइडिया की तारीफ की। जिसके बाद डीजीपी ठाकुर ने कहा कि पुलिस स्टेशन में पेड़ लगाने की शुरुआत 20 अप्रैल से करेंगे। 

गौरतलब हो कि बिहार ने 2012 में 'हरियाली मिशन' शुरू किया था। जबकी 2017 तक 15% हरियाली हासिल करने के लिए 24 करोड़ वृक्षों को लगाने का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें